पौधे देना और लेना बहुत से लोगों को पसंद होता है। ये पर्यावरण को बचाता व आस पास के माहौल को ताजा रखते है। अक्सर हम इस दुविधा में पड़ जाते है कि गिफ्ट में कौन सा पौधा देना चाहिए ।
आज इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे उपहार देने के लिए कौन सा पौधा अच्छा है?
गिफ्ट में कौन सा पौधा देना चाहिए – 29 USEFUL PLANTS
चलिए जानते है गिफ्ट में कौन सा पौधा देना चाहिए –
1.
क्रासुला का पौधा
क्रासुला का पौधा गिफ्ट में देना बहुत शुभ माना जाता है। इसे धन के देवता यानी कुबेर का पौधा भी कहते है। ये घर में पॉजिटिविटी बढ़ाता और धन में लाभ के भी योग बनाता हैं।
2.
ऑर्किड का पौधा
ऑर्किड का पौधा घर में उर्वरता, प्रेम, सौंदर्य और विचारशीलता को लाता है। ये अपनी सुगंध के लिए काफी लोक्रपिय है। इसका उपयोग इत्र बनाने के लिए किया जाता है। इससे वैनिला फ्लेवर भी बनाया जाता है, जिसका उपयोग मिठाइयां बनाने के लिए किया जाता है।
3.
शांति लिली
शांति लिली ताजगी और शांति की भावना पैदा करने के लिए प्रसिद्ध है। ये हवा को साफ करते हैं मासूमियत, सौभाग्य, करुणा, आशा और उपचार का प्रतीक है।
4.
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट हवा को साफ करने के अलावा घर की किसी भी जगह को चमकाते हैं। ये भाग्य और दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
5.
जेड प्लांट
जेड प्लांट मित्रता और सौभाग्य का प्रतीक हैं। जेड प्लांट हवा की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करने के लिए जाना जाता है | कुछ क्षेत्रों में, जेड पौधे का उपयोग घावों के उपचार के लिए किया जाता है। इस पौधे का उपयोग दक्षिण अफ्रीका व चीन में भी होता है |
6.
क्कैक्टस पौधे
कैक्टस दृढ़ता और अस्तित्व का प्रतिक हैं । ये वजन घटाने, डायबिटीज को कंट्रोल रखने,कैंसर के लिए, हड्डियां व अन्य कामो में लाभकारी है | ये नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य को दूर रखता है।
7.
बांस के पौधे
फेंगशुई और वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस के पौधे बेहद भाग्यशाली और शुभ होते हैं। बाँस का पौधा धीरज, अनुकूलनशीलता और विकास का प्रतिनिधित्व करता है।
8.
मनी प्लांट
मनी प्लांट से घर में सुख-समृद्धि आती है | वे भाग्य, धन और सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।
9.
बोन्साई वृक्ष
बोन्साई वृक्ष सौभाग्य, सद्भाव और शांति प्रदान करते हैं । बोन्साई पेड़ों को भाग्य, धैर्य, सद्भाव या यहां तक कि संतुलन के प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जा सकता है।
10.
एग्लोनिमा का पौधा
एग्लोनिमा का पौधा पर्यावरण में ऑक्सीजन जोड़ता, हानिकारक प्रदूषकों से छुटकारा दिलाता, किसी भी स्थान को सुशोभित करता, और आपके प्रियजनों में तनाव कम करता है।
11.
सदाबहार पौधा
सदाबहार पौधा मासूमियत, प्रकृति और अच्छी ऊर्जा का प्रतीक है। इम्युनिटी बढ़ाने,ब्लड प्रेशर कंट्रोल, डायबिटीज, किडनी में स्टोन आदि के लिए उपयोगी है |
12.
गुडलक बैंबू
गुडलक बैंबू सुख, स्वास्थ्य और तरक्की की कामना करते हैं। फेंगशुई के अनुसार गुड लक प्लांट्स शांति, सद्भावना, सुरक्षा और ऊर्जा से भरपूर वातावरण का निर्माण करते हैं।
13.
फिलोडेंड्रोन पौधा
फिलोडेंड्रोन पौधा स्वास्थ्य, बहुतायत, विकास और सौंदर्य (प्रकृति के लिए प्यार) जैसा दिखता है।
14.
शमी का पौधा
शमी का पौधा लगाने से घर शुभ शक्तियों (Positive powers) को आकर्षित करता है और जीवन में क्लेश, संघर्ष कम होने लगते हैं। इस से फालतू के खर्चे कम होते हैं, पैसा घर में टिकता और धन की कमी दूर होती है।
15.
आक का पौधा / मदार का पौधा
आक का पौधा / मदार का पौधा धन, रुपये पाने की इच्छा करने वाले लोगों को यह जरूर लगाना चाहिए। इसकी जड़ में भगवान गणेश का वास माना जाता है, इसलिए इसे लगाने से घर के विघ्न, दोष दूर होते हैं और काम बनते हैं।
16.
अनार का पौधा
अनार का पौधा घर में लगाने से कर्जे (Loan) से मुक्ति मिलती है और धन-समृद्धि आती है। इसे लगाने से ग्रह-दोष दूर होते हैं।
17.
अशोक का पौधा
अशोक का पौधा लगाने से घर में धन रुकता है, अनावश्यक खर्चे कम होते हैं। घर के बच्चों की बुद्धि तेज होती है। इससे निराशा के विचार आना कम होने लगता है और परिवार के लोगों को जीवन में सफलता मिलती जाती है।
18.
पचीरा प्लांट
पचीरा प्लांट घर की आर्थिक तंगी जल्दी दूर करने में समर्थ पौधा माना गया है। भाग्य की अनावश्यक अड़चनें, बाधायें यह पौधा लगाने से दूर हो जाती हैं और समृद्धि आती है।
19.
गुलाब के पौधे
गुलाब के पौधे घर में प्यार, स्नेह और रुपया-पैसा बढ़ाते है क्योंकि गुलाब लक्ष्मी जी का प्रतीक माना गया है।
20.
सफेद अपराजिता
सफेद अपराजिता के फूल वाला पौधा घर में लगाने से धन-लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। नीले अपराजिता के पौधे का फूल पानी में उबालकर पीने से बुद्धि व याददाश्त तेज होती है, साथ ही ये स्किन, बाल, हार्ट के लिए भी फायदेमंद है।
21.
आंवले का पौधा
आंवले का पौधा जिस घर में होता है वहाँ लक्ष्मी आती हैं, निगेटिविटी दूर होती है और कभी दरिद्रता नहीं आती।
22.
हल्दी का पौधा
हल्दी का पौधा लगाने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है, जिससे जीवन में प्रगति, सुख-विलास, प्रभाव बढ़ता है। घर में नकारात्मकता दूर होती है और विवाह होने के योग बनते हैं।
23.
चमेली का पौधा
वास्तु के अनुसार घर में चमेली का पौधा लगाना सौभाग्य के लिए अच्छा माना गया है। ये घर में लगाने से धन, कला, प्रेम-रोमांस, विवाह संबंध में जुड़ाव, विनम्रता बढ़ती है।
24.
गेंदे का फूल
गेंदे का फूल से वैवाहिक जीवन में खुशियाँ आती हैं और करियर में नए रास्ते खुलते हैं।गेंदा का पौधा लगाने से मच्छर, कीट-पतंगे भी नहीं आते |
25.
मोरपंखी पौधा
मोरपंखी पौधा लगाने से तनाव की स्थिति पैदा नहीं होती | परिवार में एकता बनी रहती है | इससे सकारात्मकता के साथ सदस्यों की बुद्धि में विकास होता है | काम के प्रति मन एकाग्र रहता है | साथ ही इससे बच्चों का दिमाग तेज होगा और पढ़ाई में दिलचस्पी बनी रहेगी|
26.
गिलोय
गिलोय डायबिटीज, कब्ज़ और पीलिया समेत कई गंभीर बीमारियों के इलाज में उपयोगी है। इसीलिए इसका नाम अमृता रखा गया है जिसका मतलब है कि यह औषधि बिल्कुल अमृत समान है। आयुर्वेद के अनुसार ये सांस संबंधी रोगों जैसे कि अस्थमा और खांसी से भी आराम दिलाने में काफी फायदेमंद है।
27.
एलोवेरा
ऐलोवेरा मुंह के छाले, कब्ज, त्वचा के पकने सहित बहुत से रोगों के उपचार के लिए अत्यंत गुणकारी औषधि है। एलोवेरा का उपयोग महिलाओं की माहवारी संबंधी दिक्कतों व त्वचा के लिए फायदेमंद है।
28.
स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट को घर पर लगाने से हवा शुद्ध रहती है. ये एक एयर प्यूरिफायर की तरह काम करता है.
29.
रसीले पौधों
रसीले पौधों में घर में लोगों के ध्यान, एकाग्रता को बढ़ाने और तनाव को कम करने के सर्वोत्तम गुण होते हैं।
आशा है ऊपर दिए गए पौधे आपको अपने प्रियजनों को देने के लिए जरूर पसंद आयेंगे

जीवन में अपनों के संग बिताए हुए पलों से अच्छा और कुछ नहीं। इसलिए इस मंच के द्वारा लेकर आयी हूँ ख़्वाबों और खुशियों की सौगात। ख़ास हैं जो आपके लिए, तोहफे दीजिये उन्हें ऐसे की ऐतबार के साथ आपसे होजाए उन्हें और भी प्यार।