Select Page

बात जब प्रियजनों के तोहफों की हो तो वास्तु के अनुसार क्या उपहार देने नहीं चाहिए, ये हमे मालूम होना ही चाहिए। 

आखिरकार, उपहार में क्या देना अशुभ है और क्या नहीं, ये पता न हो तो देने वाले को हम गलत ऊर्जा प्रदान कर देंगे । 

 ऐसा न हो, इसके लिए महत्वपूर्ण है की हम वास्तु के अनुसार कौन से gifts नहीं देना चाहिए, इस बात की जानकारी रखें। 

PEOPLE ALSO READ :

| शादी में कौन से gifts नहीं देने चाहिए |

वास्तु के अनुसार क्या उपहार देने नहीं चाहिए

वास्तु के अनुसार क्या उपहार देने नहीं चाहिए? वास्तु के अनुसार अशुभ उपहार कौन से हैं ? 

ध्यान से पढ़िए अशुभ उपहारों की list

1.

जब वास्तु की हो बात तो ना दे उपहार में भूल कर भी, भगवान की मूर्ति 

वास्तु के अनुसार अशुभ उपहार, भगवान की प्रतिमा बन जाएगी यदि गिफ्ट लेने वाला उसकी अच्छे से देखभाल करने में सक्षम न हो। गलत इंसान को ईश्वर की प्रतिमा देने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।  

ऐसा कहा जाता है कि जो लोग अच्छे से भगवान की मूर्ति की देखभाल करते हैं, उन्हें ही उसका फल मिलता है अन्यथा इसका गलत प्रभाव झेलना पड़ सकता है। 

2.

अशुभ उपहारों की list में महाभारत है शामिल 

महाभारत ग्रंथ को घर में रखना अशुभ माना जाता है क्योंकि यह पारिवारिक झगड़े और क्लेश की कहानी है। 

ऐसा कहा जाता है जैसा महाभारत में हुआ वैसा आपके घर में भी होगा और इसी वजह से इसे घर में रखना ठीक नहीं माना जाता। 

3.

वास्तु के अनुसार अशुभ उपहार है ताजमहल 

वास्तु के अनुसार ताजमहल की तस्वीर या शोपीस मौत की निशानी और निष्क्रियता का प्रतीक है। 

ताजमहल को लोग अक्सर प्रेम के इज़हार के लिए देना पसंद करते है पर इसको देना नकारात्मक और अशुभ माना जाता है। 

4.

वास्तु के अनुसार नटराज की प्रतिमा, उपहार के रूप में नहीं देनी चाहिए 

हिंदू धर्म के अनुसार नटराज भगवान शिव का रौद्र रूप माना जाता है।  इसलिए ये विनाश व निष्क्रियता का प्रतीक मानी गयी है। वास्तु के अनुसार इसको देना अच्छा नहीं माना जाता। 

5.

उपहार में हिंसक जानवरों की भेंट देना अशुभ माना गया है

उपहार में कभी भी हिंसक पशुओं की तस्वीरें और मूर्ति नहीं देनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हिंसक जानवर घातक प्रवृत्ति को बढ़ावा देते है जिस से घर का माहौल अशुभ हो जाता है। 

वास्तु के अनुसार दे श्री यन्त्र का उपहार


6.

वास्तु के अनुसार नुकीली चीजों वाले gifts नहीं देने चाहिए 

धारदार वस्तुएं जैसे कैंची,चाकू,तलवार आदि उपहार स्वरूप नहीं देनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि धारदार वस्तु नुकीली होती है। इसी वजह से रिश्ते खराब होने का डर व नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

अशुभ उपहारों की list में है शामिल इष्टदेव भी 

आपके परिवार के जो इष्टदेव की मूर्ति है, किसी को उपहार में न दें। अन्यथा ईश्वर की कृपा आपके ऊपर से कम हो जाएगी । हर परिवार के अपने इष्टदेव होते है और अगर आप उन्हें दूसरों को उपहार में भेंट करेंगे तो आपके परिवार पर से उनकी कृपा कम हो जाएगी। 

वास्तु के अनुसार अशुभ उपहार है जूते

ऐसा कहा जाता है कि वास्तु के अनुसार किसी को भी जूते गिफ्ट नहीं करने चाहिए। इस से आपस में दूरियां बढ़ती हैं व ये जुदाई का प्रतीक भी माना जाता है। इसी वजह से इसको एक अशुभ गिफ्ट की नजर से देखा जाता है। 

वास्तु के अनुसार उपहार में डूबते जहाज की मूर्ति देनी नहीं चाहिए

वास्तु के अनुसार उपहार में डूबते जहाज की मूर्ति मिलने व घर पर रखने पर यह अशुभ फल प्रदान करती है। डूबता जहाज डूबती हुई चीज यानि नकारात्मकता को दर्शाती है।  इससे आर्थिक नुकसान भी होता है। इसलिए इसे देना शुभ नहीं माना जाता।  

वास्तु के अनुसार काले वस्त्र भी gift में नहीं देने चाहिए 

वास्तु के अनुसार किसी को काले वस्त्र उपहार में नहीं देने चाहिए। ये दुख, कष्ट, पीड़ादायक और मृत्यु कारक का प्रतीक है। इसी वजह से इसे शुभ काम व किसी को गिफ्ट में देने के लिए मना किया जाता है।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से दे हाथी का जोड़ा

अशुभ उपहारों की list में घड़ी को भी शामिल कर लीजिए 

वास्तु के अनुसार घड़ी का उपहार कभी न दें किसी को क्योंकि ये समय का प्रतीक होती है। जब आप अपना कीमती समय किसी को दे देंगे तो आपके पास क्या बचेगा? यानी अगर आपका अच्छा समय चल रहा होगा तो वो दूसरे के पास चला जाएगा या बुरा समय चल रहा होगा तो वो भी दूसरे के पास चला जाएगा। 

वास्तु के अनुसार पानी से जुड़ी चीजें अशुभ उपहार है

वास्तु के अनुसार पानी से जुड़ी चीजें जैसे-मछली घर, पानी वाला कोई पीस, बोतल, वाटर कूलर आदि कभी भी उपहार में नहीं देनी चाहिए । ये चीजें देने से आप या आपके परिवार पर आर्थिक समस्याएं आ सकती है। 

वास्तु के अनुसार उपहार में रुमाल का देना अशुभ माना गया है

वास्तु के अनुसार रुमाल कभी भी उपहार में ना दें अन्यथा आपकी सकारात्मक ऊर्जा स्थानांतरित हो जाएगी। आपके रिश्तों में खटास व नकारात्मक सोच ज्यादा उत्पन्न होती है जिससे रिश्तों में दूरियां आती है। 

वास्तु के अनुसार कलम gift में नहीं देना चाहिए 

कलम को उपहार में देना वास्तु के अनुसार गलत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है इससे व्यापार में नुकसान व अच्छे कामों में रुकावट आती है | 

अशुभ उपहार की list में है तौलिये की भेंट   

वास्तु के अनुसार तौलिया नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इस से घर में सकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाती और अशांति फैली रहती है। इसी वजह से इसे एक अशुभ gift के तौर पर देखा गया है।

लेखन-सामग्री, वास्तु के अनुसार अशुभ उपहार है 

लेखन सामग्री उपहार में देने से व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पैसे की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसी वजह से इसे एक अशुभ उपहार माना गया है। 

17. 

उपहार में वॉलेट देना  अशुभ माना गया है 

वास्तु के अनुसार वॉलेट या कोई ऐसी चीज कभी उपहार में न दें जो पैसे रखने के काम आती है। जब आप ये देते है उनके पास आपके पैसे की सकारात्मक ऊर्जा चली जाती है। इस कारणवश ही वॉलेट को अशुभ उपहार कहा गया है। 

18. 

वास्तु के अनुसार आचार को उपहार में नहीं देना चाहिए  

वास्तु के अनुसार आचार उपहार में देना गलत माना जाता है। यह रिश्तों में कड़वाहट व खटास लाता है जो रिश्तों में दुरी व नकारात्मकता उत्पन्न करती है। 

19. 

सूखे फूल अशुभ उपहार की list में है 

वास्तु के अनुसार सूखे फूल को उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता है। ये पवन रहितता, निष्क्रियता और अनुरूपण को दर्शाता हैं। आपके प्रियजनों के बीच में इन से नकारात्मकता आ सकती है। 

20. 

व्यवसाय या नौकरी से जुड़ी भेंट अशुभ उपहार की सूची में है 

वास्तु के अनुसार अपने व्यवसाय या नौकरी से जुड़े उपहार कभी नहीं देने चाहिए।  यह प्रोफेशनल व पर्सनल जिंदगी में तालमेल को खराब व उत्पादकता को कम करते है। 

उपहार में मोमबत्ती को देना अशुभ माना जाता है 

वास्तु के अनुसार मोमबत्ती उपहार में देना अशुभ मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है अगर आप ये किसी को देते हैं तो उस व्यक्ति के साथ अपना रिश्ता जला रहे हैं। 

वास्तु के अनुसार दूधिया पत्थर gift में नहीं देना चाहिए 

वास्तु के अनुसार कभी किसी को दूधिया पत्थर नहीं देना चाहिए। यह भाग्य को कमजोर करता व नकारात्मक ऊर्जा लाता है। 

अशुभ उपहारों की list में सफेद गुलाब कर लीजिए शामिल 

सफेद गुलाब वास्तु के अनुसार उपहार में नहीं देना चाहिए। ये अंत्येष्टि पर उपयोग किया जाता व नकारात्मकता को फैलाता है। इन कारणों की वजह से अशुभ माने जाते हैं। 

वास्तु के अनुसार दस्ताने उपहार में नहीं देने चाहिए 

दस्ताने वास्तु के अनुसार किसी दोस्त को उपहार में नहीं देने चाहिए। ये बुरा भाग्य लाते व दोस्तों के बीच में लड़ाई करवाते हैं। इन्हें देने से दोस्तों के बीच में दूरियां बढ़ती है। इसी वजह से ये अशुभ माने जाते हैं। 

उपहार में छाता देना अशुभ माना गया है 

 चीनी वास्तु यानी फेंगशुई के अनुसार उपहार में छाता देना अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है अगर आप किसी को छाता दे रहे है तो उन के साथ अपना रिश्ता खराब कर रहे है।

वास्तु के अनुसार कंघा gift में नहीं देना चाहिए 

 जापानी संस्कृति के हिसाब से कंघी को “कुशी” कहा जाता है मतलब “आपको शारीरिक समस्या जल्दी घेरेगी और आपकी मृत्यु हो जाएगी”। इसी वजह से इसे उपहार में देना गलत माना जाता है। 

अशुभ उपहारों की लिस्ट में क्राकरी की भेंट भी है 

वास्तु के अनुसार क्राकरी को भी एक अशुभ उपहार माना गया है। यह बुरी व नकारात्मक ऊर्जा को पास लाती है जिस से घर व परिवार के लोगों के बीच नकारात्मकता फैलती है। 

वास्तु के अनुसार अशुभ उपहार है इत्र

इत्र वास्तु के अनुसार उपहार में देना गलत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह बुरा भाग्य लाता व अच्छे भाग्य को दूर भगाता है। 

29.

उपहार में बिल्ली की शक्ल वाले गिफ्ट देना अशुभ है 

वास्तु के अनुसार बिल्ली की शक्ल जैसे उपहार कभी नहीं देने चाहिए। ऐसा कहा जाता है इसे देने से बुराई करीब आती व अच्छाई दूर भागती है। 

वास्तु के अनुसार ब्रोच gift में नहीं देना चाहिए 

थाई संस्कृति के हिसाब से ब्रोच को उपहार में देना गलत माना जाता है। यह दर्शाता है की आप व्यक्ति को दुख देना चाहते व लड़ाई करना चाहते है। 

अशुभ उपहारों की list में कांच को भी कर लीजिए शामिल 

कांच के बने पदार्थ वास्तु के अनुसार उपहार में देना अशुभ माने जाते हैं । ये टूटते हैं  तो व्यक्ति से रिश्ता टूट जाता है। ये बहुत नाज़ुक होते हैं इसलिए रिश्तो में इन्हें देने के लिए मना किया जाता है। 

जब ध्यान रखेंगे वास्तु शास्त्र का, तो नुकसान ना होगा कभी किसी का 

ये थी सूची वास्तु के अनुसार क्या उपहार देने नहीं चाहिए । आशा करती हूं आपको इनको पढ़कर प्रयाप्त जानकारी मिली होगी।