Select Page

भारत एक ऐसा देश है जिसमें उपहारों का लेना देना लगा रहता है। उपहार तो बहुत लोग देते है लेकिन गिफ्ट में क्या देना शुभ होता है। ऐसी सोच रखने वाले बहुत कम  है | 

यदि आप ऐसे इंसान है जिसे अपने प्रियजनों को शुभ उपहार देकर उनका जीवन और मंगलमय करना है तो यह ब्लॉग आप ही के लिए है | 

PEOPLE ALSO READ :

| गृह प्रवेश में क्या गिफ्ट देना चाहिए |

गिफ्ट में क्या देना शुभ होता है

गिफ्ट में क्या देना शुभ होता है ? शुभ गिफ्ट कौन से होते है ?- 45 AUSPICIOUS IDEAS 

चलिए जानते है शुभ गिफ्ट –

1.

गिफ्ट में गणपति देना शुभ होता है 

गणेश जी की प्रतिमा उपहार में देना शुभ माना जाता है | उनके लिए जो किसी शुभ कार्य की शुरुआत करने जा रहा या रही हो | उन्हें ये शुभ गिफ्ट दे कर आप उनके काम का शुभ आरंभ कर सकते है | ये रेडीमेड और हस्त निर्मित मार्केट व ऑनलाइन  उपलब्ध है |

2.

शुभ उपहार की list में बांस भी है 

फेंगशुई के हिसाब से बांस देना बहुत ही शुभ माना जाता है | ऐसा कहा जाता है कि इस से कमाई में बढ़ोतरी होती है | साथ ही में यह घर के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है | ये मार्केट व ऑनलाइन उपलब्ध है |

3.

शुभ गिफ्ट में है चार लौंग वाले पत्तों वाला तोहफा बेमिसाल 

ऐसा माना जाता है कि 4 लौंग के पत्तों वाला नेक पीस शुभ होता है। ये चार पत्ते विश्वास, आशा, प्यार और लक को दर्शाते है| इसी वजह से  इसको गिफ्ट में देना काफी लाभदायक है| ये आप ऑनलाइन खरीद सकते है |

4. 

शुभ उपहार है हाथी या हाथी का जोड़ा 

हाथी या हाथी का जोड़ा देना शुभ माना जाता है। ये शक्ति, एकता और हिम्मत का प्रतिनिधित्व करते है। ये  सकारात्मकता को बढ़ाते है। ये उपहार देने के नजरिए से ये काफी लाभदायक है। ये मार्केट व ऑनलाइन उपलब्ध है। 

5.

शुभ उपहार की list में है गोल्ड फिश 

गोल्ड फिश घर के वातावरण को अच्छा और सकारात्मक बनाने में मदद करती है। जिस से परिवार में खुशियाँ आती हैं। इसे गिफ्ट में देना काफी शुभ माना जाता है। ये मार्केट व ऑनलाइन उपलब्ध है। 

6.

गिफ्ट में क्या हॉर्स शू देना शुभ होता है

हॉर्स शू को गुड लक और सुरक्षा के लिए उपयोग किया जाता है | इसे आप आभूषण की तरह या अपने घर के बाहर भी टांग सकते है | इसी वजह से ये गिफ्ट में देना शुभ माना जाता है | ये ऑनलाइन उपलब्ध है |

7.

लाफिंग बुद्धा का है शुभ उपहार

लाफिंग बुद्धा सुख, बाहुल्य, संतोष और कल्याण को दर्शाता है और एक शुभ गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है | ये फेंगशुई के हिसाब से काफी सौभाग्यशाली गिफ्ट है देने के लिए। ये मार्केट व ऑनलाइन उपलब्ध है |

8.

कछुए को भी शुभ गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है

कछुए का महत्व विश्व भर में है | हिन्दू पुराणों के हिसाब से यह विष्णु के एक अवतार में से है | इसी वजह से शुभ गिफ्ट के तौर पर देखा जाता है | ये फेंगशुई के अनुसार एक सौभाग्यशाली गिफ्ट है | ये मार्केट व ऑनलाइन उपलब्ध है |

9.

गिफ्ट में क्या तीन टांगों वाला मेंढक देना शुभ होता है

तीन टांगों वाला मेंढक धन, समृद्धी, लंबी आयु और गुड लक के लिए शुभ माना जाता है | ये एक लाभदायक गिफ्ट में से है | ये ऑनलाइन उपलब्ध है|

10.

शुभ उपहार में भेंट करे क्रिस्टल 

नीलम क्रिस्टल के पास उपचारात्मक गुण, शांति और शांत करने वाली ऊर्जा होती है इसलिए इसे शुभ  गिफ्ट माना जाता है | इसी वजह से इसे काफी लोग पहनना भी पसंद करते है | ये मार्केट व ऑनलाइन में उपलब्ध है|

11.

शुभ उपहार की list में से दे दीजिये सात सफेद घोड़े

दौड़ते हुए सात सफेद घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत का प्रतीक माने जाते है। ये एक शुभ गिफ्ट के तौर पर भेंट किए जाते है| इसकी पेंटिंग काफी लोकप्रिय है | ये मार्केट व ऑनलाइन में उपलब्ध है |

12.

शुभ उपहारों की list में है तिब्बती सिंगिंग बाउल 

तिब्बती सिंगिंग बाउल सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखता है | ये सात धातुओं सोना, चांदी, टिन, सीसा, तांबा, लोहा और जस्ता से मिलकर बनता है। इसी वजह से इसे गिफ्ट करना शुभ माना जाता है |

13.

गिफ्ट में क्या पूजा कलश देना शुभ होता है

पूजा कलश जीवन स्त्रोत और प्रचुरता को दर्शाता है। इसी वजह से इसको  गिफ्ट में देने के लिए शुभ माना जाता है | ये हिन्दू धर्म की पूजा में काफी उपयोग होता है |

14.

श्री यंत्र भी है एक शुभ उपहार

श्री यंत्र को दुनिया का सबसे शक्तिशाली यंत्र माना जाता है। इसे धन की समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है | इसी वजह से इसे एक शुभ गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है|

15.

शुभ उपहार की list में है ओम शक्तिशाली  

ओम हमारे मानसिक और शारीरिक दोनों ही स्वास्थ्य को ठीक रखता है। इसी वजह से इसको गिफ्ट करना शुभ माना जाता है | ओम सारी दुनिया में अपने सकारात्मक प्रभाव  के लिए माना जाता है|

16.

शुभ गिफ्ट में ड्रीम कैचर को करो सेलेक्ट 

ड्रीम कैचर काफी चलन में है। ये सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है | नकारात्मक लोगों व ऊर्जा तथा बुरे सपनों से बचाता है | इसी वजह से इसको एक शुभ गिफ्ट के रूप में दिया जाता है |

17.

गिफ्ट में क्या सूर्य देवता देना शुभ होता है

सूर्य देवता की प्रतिमा आप किसी को भी गिफ्ट कर सकते है | ये घर के वातावरण और तालमेल के लिए बहुत शुभ मानी जाती है | जैसे सूर्य का महत्व हमारे जीवन में है वैसे ही उनकी प्रतिमा का भी है |

18.

शुभ उपहार के तौर पर विंड चाइम करे भेंट 

विंड चाइम में सकारात्मक ऊर्जा होती है, जो घर-परिवार में अच्छा भाग्य और प्रोग्रेस लाती है | इसी वजह से इसे एक शुभ गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है | 

19.

बुद्धा भी शुभ गिफ्ट के सूचि में है शामिल

बुद्धा को गिफ्ट करना शुभ माना जाता है | ये मानसिक शांति और शांत वातावरण का प्रतीक है | इसे लोग घर की शांति के लिए लगाना पसंद करते है |

20.

शुभ उपहार में हम्सा बुरी नजर भी दिया जाता है 

हम्सा बुरी नजर, नकारात्मक सोच और ईर्ष्या की भावना से बचाते है। इसी वजह से ये एक शुभ गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है | ये एक अनोखा गिफ्ट  है व ऑनलाइन उपलब्ध है |

21.

जब बात हो देवियों की, तो भेंट करो नव दुर्गा ही 

नव दुर्गा आप शुभ गिफ्ट के तौर पर दे सकते है | यह नौ देवियों की शक्ति को दर्शाती हैं | घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती हैं |

22.

शुभ उपहारों की list में है क्रिस्टल की भेंट 

क्रिस्टल नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने में सक्षम होते है | ये स्वास्थ्य, भाग्य, रिश्ते और पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव लाते हैं | इसी वजह से शुभ गिफ्ट के तौर पर दिए जाते है |

23.

चाइनीज मनी का दे शुभ उपहार 

चाइनीज मनी प्रचुरता, खुशकिस्मती व धन को दर्शाता है इसलिए एक शुभ गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है | ये एक फेंगशुई गिफ्ट है और काफी भाग्यशाली माना जाता है। 

24.

शुभ गिफ्ट में भेंट करें  डॉल्फिन  

डॉल्फिन मिलनसार और प्रेम को दर्शाते है। ये धन, शक्ति और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं | इसी वजह से यह एक शुभ गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है | 

25.

गिफ्ट में क्या मग देना शुभ होता है 

गुड लक गिफ्ट के तौर पर आप मग पर गुड लक मैसेज लिखवा कर भी गिफ्ट कर सकते है |  आप अपने प्रियजन के लिए अच्छा मैसेज जो उनके मंगलमय के लिए हो देंगे तो यह एक शुभ गिफ्ट माना जाता है |

26.

शुभ उपहार में दे मंडारिन डक 

मंडारिन डक प्यार का प्रतीक होती हैं । ये प्यार को बनाए रखने के लिए शुभ गिफ्ट के तौर पर दी जाती हैं |

27.

शुभ उपहार की list में है शंख की सौगात 

शंख स्वस्थ काया के साथ-साथ अपनी ध्वनि से वातावरण शुद्ध करता है | इसी वजह से  इसको शुभ गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है |

28.

मिट्टी की बनी कोई चीज भी होती है शुभ गिफ्ट 

मिट्टी की बनी चीजें गिफ्ट करना शुभ माना जाता है। इससे अटका हुआ धन मिलता है और आय में भी बढ़ोतरी होती है ।

29.

शुभ उपहार में आती है चांदी भी   

चांदी की बनी कोई भी चीज गिफ्ट करना शुभ होता है । ये मंगलमय माना जाता है और इस से धन प्राप्ति भी होती है ।

30.

शुभ गिफ्ट होते है ड्रैगन 

चीनी परंपरा के हिसाब से ड्रैगन अच्छे भाग्य, स्वास्थ्य और ताकत को दर्शाते हैं । इसी वजह से  इसको गिफ्ट करना शुभ माना जाता है |

31.

शुभ उपहार की list में है जन्म रत्न की सौगात 

जन्म रत्न व्यक्ति के जन्म मास के अनुसार होता है। जीवन को ये भाग्यशाली बनाता है। इसी वजह से इसे गिफ्ट करने के लिए शुभ माना जाता है |

32.

गिफ्ट में क्या मोमबत्ती की सौगात देना शुभ होता है

मोमबत्ती को गिफ्ट करना शुभ माना जाता है। ये व्यक्ति  का जीवन और घर हमेशा रोशनी से जगमगा देते हैं |

33.

गिफ्ट में क्या है लकी बिल्ली देना शुभ होता है

लकी बिल्ली को गिफ्ट करना शुभ माना जाता है।  ये समृद्धि और खुशियों का प्रतीक मानी जाती है |

34.

शुभ उपहार के रूप में दे भगवान नरसिम्हा का अनोखा गिफ्ट न्यारा  

भगवान नरसिम्हा बुरी ताकतों से बचाने वाले, आशा और जीत को दर्शाते है । इसी वजह से उन्हें एक शुभ गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है ।

35.

शुभ उपहारों की list में है शानदार गोमती चक्र 

गोमती चक्र समृद्धि, खुशी, अच्छा स्वास्थ्य, धन, मन की शांति और बुरे प्रभावों से बचाता है। इसी वजह से ये एक शुभ गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है |

36.

शुभ गिफ्ट है फ़ू डॉग की भेंट   

फ़ू डॉग गुड लक और सुरक्षा को दर्शाता है। इसी वजह से इसे गिफ्ट करना शुभ माना जाता है |

37.

गिफ्ट में क्या टूटता तारा देना शुभ होता है 

टूटता तारा गुड लक और सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है।  ऐसी वस्तु जो इन्हें दर्शाती हैं वो गिफ्ट करना शुभ मानी जाती हैं |

38.

शुभ उपहार में सोनपंखी को भी कर लीजिये शामिल 

सोनपंखी इच्छा को पूरा करने, प्यार, अच्छा वातावरण और धन की प्राप्ति को दर्शाती है । इसे जुड़ी वस्तु को गिफ्ट करना शुभ माना जाता  है ।

39.

शुभ उपहार की list में है इंद्रधनुष की सौगात 

इंद्र धनुष को जो चीजें दर्शाती हैं उन्हें गिफ्ट करना शुभ माना जाता  है । इसके रंग व्यक्ति के जीवन में खुशहाली भरते और सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखते हैं |

40.

शुभ गिफ्ट में आते हैं पौधे 

पौधे स्वास्थ्य को अच्छा, सकारात्मक ऊर्जा और पोषण प्रकृति के लिए दिए जाते है । इसी वजह से शुभ गिफ्ट भी माने जाते है ।

41.

गिफ्ट में क्या किताबें देना शुभ होता है 

अच्छी किताबें ज्ञान बांटती और ज्ञानसंपन्न करती हैं । इसी वजह से एक शुभ गिफ्ट के तौर पर इनको दे सकते हैं

42.

शुभ उपहार है टी शर्ट की गिफ्टिंग  

गुड लक गिफ्ट के तौर पर आप टी शर्ट पर मैसेज लिखवा कर दे सकते है । यह उपहार काफी चलन में है । ये आप मार्केट व ऑनलाइन से खरीद सकते है। 

43.

शुभ उपहार की list में है मैसेज फ्रेम 

गुड लक गिफ्ट के तौर पर आप अपने प्रियजनों को मैसेज फ्रेम दे सकते है । ये काफी यूनिक गिफ्ट है । 

44.

शुभ गिफ्ट में दे दिलकश कुशन 

गुड लक गिफ्ट के तौर पर आप एक दिलकश मैसेज पिक्चर के साथ लिखवा कर दे सकते है । जो आज कल काफी चलन में है ।

45.

गिफ्ट में क्या कपड़े देना शुभ होता है

कपड़े लेना और देना दोनों ही शुभ माना जाता हैइस से दुर्भाग्य खत्म व सौभाग्य बढ़ता है। 

आशा करती हूँ गिफ्ट में क्या देना शुभ होता है इसकी सूचि आपको पसंद आयी होगी और इनको अपने प्रियजनों को उपहार कर के आप भी मुस्कुराएंगे |