Select Page

पर्यावरण के अनुकूल विकल्पवर्तमान समय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ, गिफ्ट रैपिंग पेपर का उपयोग कम करने का रुझान बढ़ता जा रहा है। आज इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे गिफ्ट रैपिंग पेपर की बजाय क्या इस्तेमाल करें जो न केवल सुंदर और अनोखे हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभकारी हैं।

गिफ्ट बास्केट में क्या डाले

गिफ्ट रैपिंग पेपर की बजाय क्या इस्तेमाल करें – 9 Eco Friendly Options 

चलिए जानते है गिफ्ट रैपिंग पेपर की बजाय क्या इस्तेमाल करें – 

1.

पुराने कपड़े का उपयोग करे गिफ्ट रैप के लिए – 

पुराने कपड़े का उपयोग एक बेहतरीन और पुन: उपयोग करने योग्य विकल्प है। आप पुराने स्कार्फ, रुमाल या किसी भी प्रकार के पुराने कपड़े का इस्तेमाल कर सकते है तथा अपने गिफ्ट को बेह्तरीन ढंग से रैप कर सकते है। 

Tip – कपड़े को धों कर ही ईस्तेमाल करे। अगर आपका कपड़ा बिल्कुल प्लेन है तो उस पर कोई छोटा सा डिजाइन बना कर गिफ्ट करे। इस से आपकी आर्ट का भी प्रचार हो जाएगा। 

2.

अखबार को गिफ्ट रैपिंग आइडियाज़ के लिए चुने 

पुराने अखबार को भी गिफ्ट रैपिंग में उपयोग करना एक अच्छा विकल्प है। यह न केवल किफायती है बल्कि रचनात्मकता का भी प्रदर्शन करता है।

Tip – अखबार के ऊपर रिबन या कुछ पेंटिंग कर के आप इसे और बेहतर बना सकती है। 

3.

गिफ्ट रैपिंग विकल्प में Grocery या काग़ज़ के बैग को भी इस्तेमाल करे 

पुराने grocery या काग़ज़ बैग से भी आप गिफ्ट को रैप कर सकते है। इस से रैप करने पर गिफ्ट शिष्ट दिखेगा। 

Tip – वैसे तो काग़ज़ का बैग दिखने में शिष्ट लगता है। इसको आप प्लेन या छोटे से कार्ड के साथ जुट की. डोरी से बाँध सकते है। 

4.

गिफ्ट रैपिंग सुझाव में पुरानी मैगज़ीन भी रखे 

गिफ्ट रैपिंग पेपर की बजाय आप पुरानी मैगज़ीन इस्तेमाल कर सकते है। इसे थोड़ा glossy और vibrant लुक आयेगा। 

Tip – मैगज़ीन अक्सर चमकदार ही होती है। इसको आप किसी से ना सजा कर बस नेम स्लिप लगा दे तो भी ये अच्छी दिखेगी। 

5.

पर्यावरण के अनुकूल रैपिंग आइडियाज़ में टिशू पेपर भी रखे 

यदि आप कागज का उपयोग करना चाहते हैं, तो टिशू पेपर बैग का उपयोग करें। ये ज्यादातर पतला होता है तो इस से रैपिंग बड़ी सावधानी से करनी होगी। 

Tip – इसे रंगीन धागों, पत्तियों या फूलों से सजाकर आप उन्हें और भी सुंदर बना सकते हैं। इस से रैपिंग करते हुए glue का इस्तेमाल करे क्यूंकि टेप के खींच कर फटने का डर ज्यादा है। 

6.

टॉयलेट पेपर का उपयोग करे गिफ्ट रैप के लिए

यदि आपके घर में कुछ भी नहीं है गिफ्ट रैप करने के लिए। तो आप टॉयलेट पेपर से गिफ्ट रैप कर सकते है। ये भी पतला होता है तो इस से रैपिंग बड़ी सावधानी से करनी होगी। 

Tip – इसे आप स्केच पेन या तारो से सजा सकते है। 

7.

आर्ट & क्राफ्ट पेपर को गिफ्ट रैपिंग आइडियाज़ के लिए चुने

आप आर्ट & क्राफ्ट पेपर से भी गिफ्ट रैप कर सकते है। अगर आपके घर में बच्चे है तो ये आइटम आपके घर में होगा। आप इसे कुछ क्राफ्ट बना कर सजा सकते है। 

Tip – इस से आप पूरा गिफ्ट रैप कर सकते है। या बिना रैप किए कुछ डिजाइन बना कर गिफ्ट पर लगा सकते है। 

8.

गिफ्ट रैपिंग विकल्प में Carton बॉक्स को भी इस्तेमाल करे

अगर आपके घर में कोई गिफ्ट के साइज का carton बॉक्स है तो आप उस में ये गिफ्ट रैप कर सकते है। 

Tip – बॉक्स को ऊपर से थोड़ा रिबन या स्केच पेन से सजा सकते है। 

9.

पर्यावरण के अनुकूल रैपिंग आइडियाज़ में कपड़े का बैग भी रखे

आप गिफ्ट रैप कपड़े का बैग में भी कर सकते है। ये बहुत अच्छा विकल्प है गिफ्ट को रैप करने के लिए। 

Tip – इसको आप पोटली स्टाइल में या किसी और स्टाइल में भी बाँध कर दे सकते है। 

इन विकल्पों को अपनाकर हम न केवल पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि अपने उपहारों को भी एक व्यक्तिगत और खास स्पर्श दे सकते हैं। तो अगली बार जब आप गिफ्ट रैपिंग पेपर की बजाय क्या इस्तेमाल करें इसके बारे में सोचे तो इन विकल्पों को जरूर अपनाएं।